श्री महादेव शिव शंकर धाम
श्री महादेव शिव शंकर धाम मंदिर, जो की टेल्को कॉलोनी के हुरलुंग रोड के शांति वैली के द्वार पर स्थापित है। मंदिर का निर्माण कार्य 2024 में सम्पन्न हुआ। इस मंदिर की स्थापना श्रीमती शांति देवी एवं श्री वैजनाथ साह के वित्तीय योगदान के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस मंदिर में सभी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा ज्ञानी पुरोहितों द्वारा पूरी विधि-विधान से 13 जुलाई 2024 को संपन्न हुई है। इस मंदिर में पूजा, अनुष्ठान और धार्मिक कार्यों की पूरी व्यवस्था है। इस मंदिर में प्रतिदिन सुबह में आरती और शाम में आरती के साथ-साथ भजन भी पुजारी के द्वारा किया जाता है।
श्री महादेव शिव शंकर धाम मंदिर विशेष रूप से भगवान शिव परिवार को समर्पित है। इस मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमा के साथ-साथ माँ दुर्गा, श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण और श्री पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमाएँ भी स्थापित हैं।